केंद्रीय मंत्री निशंक यूनेस्को से करेंगे भारत की देशज भाषाओं के संरक्षण में सहयोग करने का आग्रह

February 5, 2020 | samvaad365

मंगलवार मंत्रालय में यूनेस्को की महानिदेशक Ms. Audrey Azoulay और उनके शिष्टमंडल के साथ भारत-यूनेस्को के मध्य विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने वार्ता की। वार्ता में महात्मा गांधी जी के शांति, अहिंसा, समरसता, प्रेम और जनहित के मूल्यों को शिक्षा संस्थानों में अपनाने पर जोर दिया गया। इसी दौरान मूल्यपरक और संस्कार युक्त शिक्षा को विश्व के सभी देशों तक पहुंचाने पर भी सहमति बनी। वार्ता में केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा कि हम सभी हितधारकों के साथ सबसे बड़ा विमर्श कर नई शिक्षा नीति ला रहे हैं, जो सतत् विकास लक्ष्य 4 के लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यूनेस्को के उद्देश्य के अनुरूप भारत गुणवत्तापरक, नवाचार युक्त, संस्कार युक्त और मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यह दशक देशज भाषाओं का अंतरराष्ट्रीय दशक है।

मैं यूनेस्को से आग्रह करूंगा कि भारत की देशज भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में सहयोग करें।  स्पार्क(SPARC) के माध्यम से संयुक्त शोध परियोजनाओं से हम 28 देशों के 117 विश्वविद्यालयों के साथ सहयोगात्मक परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। इसका शैक्षणिक संस्थाओं में गुणात्मक शोध का स्तर बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान होगा। इस वर्ष हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। महात्मा गांधी जी के मानवीय मूल्यों को संपूर्ण संसार में सम्मान के साथ याद किया जाता है। आज के चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश में सत्य,अहिंसा और प्रेम के मूल्य अत्यधिक प्रसांगिक हैं। भारत के साथ यूनेस्को पूरे विश्व में महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और प्रेम जैसे शाश्वत मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के माध्यम से हम देश के इंजीनियरिंग कॉलेजो के विद्यार्थियों को खुले नवाचार के तहत विभिन्न समस्याओं का समाधान ढूंढने हेतु आमंत्रित करते हैं। इसके माध्यम से हमने सफलतापूर्वक कई समस्यायों का हल ढूंढा है। सिंगापुर के साथ हमारा सहयोगात्मक हैकाथॉन चल रहा है। भविष्य में सभी आसियान देशों के साथ भी हम अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें-दिल्ली चुनाव: भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री ‘निशंक’ ने जनता को किया संबोधित

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/मोहित पोखरियाल 

46361

You may also like