वृंदावन : धूमधाम के साथ मनाया ठाकुर अग्र बिहारी महाराज का अन्नकूट महोत्सव

November 11, 2021 | samvaad365

दीपावली के बाद पूरे ब्रज में अन्नकूट महोत्सव की धूम मची रहती है। ब्रज के प्रत्येक मंदिर में अन्नकूट ठाकुर जी को अर्पित किया जाता है। इसी क्रम में धाम वृंदावन के गोपीनाथ बाजार स्थित प्राचीन ठाकुर अग्र बिहारी महाराज का अन्नकूट महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य सेवायत पंडित दाऊ दयाल शर्मा ने बताया कि यह मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठाकुर जी का अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें तरह-तरह के व्यंजन जैसे कढ़ी, चावल, दही भात, फुलेरा चावल, पुष्पान, भाजा, पकोड़े, पापड़, चटनी, अचार के साथ- साथ कई तरह के मिष्ठान छप्पन भोग भी ठाकुर जी को अर्पित किए जाते हैं।

मुख्य रूप से यह परंपरा भगवान कृष्ण के गोवर्धन पर्वत धारण करने के समय से चलती आ रही है। उसी क्रम में आज तक सभी मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का भोग ठाकुर जी को लगाया जाता है। ठाकुर जी की आरती के पश्चात आसपास के बाजारों के लगभग 500 से भी ज्यादा लोगों ने बैठ कर प्रसाद ग्रहण कर अपने आप को सौभाग्यशली माना। भगवान के प्रसाद प्राप्त करने के लिए दोपहर से लेकर शाम तक प्रसाद व्यवस्था जारी रही। प्रसाद सेवा में श्याम बिहारी शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, अंकुर शर्मा, राधेश्याम वार्ष्णेय, हरीवल्लभ गुप्ता, विष्णु गुप्ता, राम शर्मा, गिरधारी अग्रवाल, कपिल अरोड़ा आदि अन्य भक्तगण भी उपस्थित रहे।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –टिहरी : बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष सोहन लाल खंडेलवाल ने प्रेस वार्ता की,वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं को शॉल उड़ाकर किया सम्मानित

 

68888

You may also like