रांची में पीएम मोदी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, ये है खासियत

June 21, 2019 | samvaad365

5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 के लिए थीम क्लाइमेट एक्शन है। योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में योग किया। पीएम मोदी के साथ रांची के प्रभात तारा मैदान में करीब 35 हजार लोगों ने योग किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जहां पीएम मोदी रांची में योग कार्यक्रम में शामिल हुए वहीं देशभर में कई जगहों पर आयोजित योग कार्यक्रमों लोग भारी संख्या में शामिल हुए। वहीं रांची में योग दिवस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश-दुनिया के अनेक हिस्सों में लाखों लोग योग दिवस मना रहे हैं। दुनियाभर में योग के प्रसार के लिए मीडिया के साथी, सोशल मीडिया के लोग अहम भूमिका निभा रहे हैं। झारखंड में योग दिवस के लिए आना बहुत सुखद अनुभव है। रांची में योग दिवस मनाने को लेकर उन्होंने कहा कि ये राज्य प्रकृति के करीब है, यही कारण है कि उन्होंने यहां पर योग दिवस मनाने का निर्णय़ किया। इसके अलावा हमारी सरकार ने आयुष्मान योजना की शुरुआत भी रांची से ही की थी, इसलिए यहां पर योग दिवस मनाना लाजमी था। बहरहाल, दुनियाभर में लोग योग कर इस दिवस को मना रहे हैं। योग हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने का काम करता है इसलिए योग हर किसी के लिए और हर किसी के जीवन में अहम भूमिका निभाता है।

यह खबर भी पढ़ें-एम्स ऋषिकेश में विश्व योग दिवस के मौके पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम

यह खबर भी पढ़ें-दुखद: हिमाचल में दर्दनाक हादसा अबतक 20 लोगों की मौत

संवाद365/काजल

38704

You may also like