भारत के नए सीएजी बने गिरीश चंद्र मुर्मू, राष्ट्रपति ने दिलाई मुर्मू को पद एवं गोपनीयता की शपथ

August 8, 2020 | samvaad365

नई दिल्ली: गिरीश चंद्र मुर्मू ने शानिवार को भारत के नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। गिरीश चंद्र मुर्मू को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले मुर्मू ने कैग आॅफिस में महात्मा गांधी और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें इससे पहले मुर्मू जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल थे। अपने उपराज्यपाल पद से त्यागपत्र देने के एक दिन बाद ही सरकार ने उन्हें भारत का नया नियंत्रक एवं महालेखा रीक्षक यानी कि कैग नियुक्त किया। गिरीश चंद्र मुर्मू ने राजीव महर्षि का स्थान लिया. राष्ट्रपति भवन में मुर्मू का शपथ ग्रहण्रा समारोह आयोजित किया गया जिसमे प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे।

इससे पहले मुर्मू को 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू कश्मीनर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। जहां उनका कार्यकाल 9 महीने का रहा। ओडिशा के सुंदरगढ़ के रहने वाले गिरीश चंद्र मुर्मू ने यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम से एमबीए किया है. जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनने के पहले मुर्मू वित्त विभाग में व्यय विभाग के सचिव थे.

यह खबर भी पढ़ें-बागेश्वर: 30 दिन में ही टूट गया मनरेगा से बना पुल

संवाद365/डेस्क

52866

You may also like