क्या और आगे बढ़ेगा लॉकडाउन?… आज रात 8 बजे देश को फिर संबोधित करेंगे पीएम मोदी

May 12, 2020 | samvaad365

नई दिल्ली: भारत में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लॉकडाउन का तीसरा चरण भी 17 मई को समाप्त होने वाला है। देश में जहां कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है वहीं लॉकडाउन से आर्थिकी को भी भारी नुकसान हो रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मंगलवार रात 8 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। सूत्रों की माने तो पीएम मोदी आज रात एक बार फिर लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। जिसमें लोगों को ज्यादा छूट दी जा सकती है। देश में प्रवासी मजदूर पर लॉकडाउन की सबसे ज्यादा मार पड़ रही है, कहा जा रहा है कि आज रात के संबोधन में पीएम मोदी मजदूरों के पलायन को लेकर भी बात कर सकते हैं। वहीं अबतक सरकार की ओर से क्या कदम उठाए गए हैं इस बात की जानकारी भी पीएम मोदी लोगों के साथ साझा कर सकते हैं। आपको बता दें कि सोमवार को पीएम मोदी ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए देश की हालिया स्थिति पर बैठक की थी। बहरहाल, आज शाम के प्रधानमंत्री संबोधन में ये साफ हो जाएगा कि देश में लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होगा या नहीं।

https://www.youtube.com/watch?v=tuL_ecIDyWM

यह खबर भी पढ़ें-बाराबंकी: पुलिस ने पेश की अनोखी मिसाल… बुजुर्ग दंपत्ति की सालगिरह को बनाया यादगार

यह खबर भी पढ़ें-हरदोई: दो नए कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप… गुजरात से लौटे थे प्रवासी मजदूर

संवाद365/काजल

49667

You may also like