आज से मुंबई में शुरू होगा उत्तराखंड का लोक उत्सव ‘मुंबई कौथिग’

January 18, 2019 | samvaad365

मुंबई में 18 जनवरी से 27 जनवरी तक दस दिवसीय मुंबई कौथिग महोत्सव शुरू होने जा रहा है। जिसमें इस बार कौथिग के कैनवास पर मां नन्दा देवी की छवि होगी। कौथिग पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत, लोक परिवेश और लोक गाथाओं को सांस्कृतिक मंच प्रदान करता है। उत्तराखंड का सांस्कृति परिवेश मुंबई नगरी को गुंजयमान करेगी।

मुंबई में होने वाला ये महोत्सव पूरे दस दिनों तक पहाड़ की लोक संस्कृति से लोगों को जोड़ने का काम करेगा। मुंबई कौथिग फाउंडेशन के संयोजक एवं पत्रकार केशर सिंह बिष्ट ने बताया कि इस बार कौथिग में आने वाले लोगों को मां नंदा देवी का आशीर्वाद मिलेगा,  मां नंदा देवी जो एक धार्मिक यात्रा है। यह उत्तराखंड के सर्वाधिक प्रसिद्ध सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है। श्री बिष्ट ने बताया की कौथिग हमारी सांस्कृति विचारधारा को जोड़ने का संकल्प हैं, इस ध्वज के नीचे हम पहाड़ के लोगों को एक जुट कर मुंबई जैसे शहर में पिछले 11 वर्षों से इस मंच पर लेकर आ रहे है।

यह हमारे संघर्षों का परिणाम हैं कि हम सिर्फ नाचने-गाने की लीक पर नहीं चल रहे, अपितु हम एक सांस्कृति विचारधारा को जीवंनत बनाते हुए, अपने लोक उत्सव को जीवंनत बनाए रखने के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे है। इसमें निश्चिच तौर पर हमारे साथ हमारे प्रबुद्धजनों का साथ है। हमारी पूरी कौथिग टीम के संघर्ष है। इन्हीं संघर्षों के साथ आज हम मुंबई जैसे शहर में खुद के वजूद के साथ खड़े है।12वें वर्ष में परिवेश कर रहे इस महोत्सव में लोग अपनी संस्कृति से जुड़ने व उसे महसूस करने के लिए मुंबई महानगर क्षेत्र के प्रवासी उत्तराखंडियों की भीड़ विभिन्न उपनगरों से नेरुल पहुंच चुकी है। मुंबई के नेरुल के रामलीला मैदान में हर वर्ष आयोजित होने वाले इस महोत्सव को देखने के लिए आम उत्तराखंडी प्रवासी समुदाय पुणे, नाशिक, दिल्ली और गुजरात जैसे दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचकर इस सांस्कृति उत्सव का आनंद ही नहीं लेते बल्कि अपने लोगों से मिलकर अपनी सांस्कृतिक विचारधारा को धरातल पर उतारते है।

इस बार कौथिग महोत्सव में उत्तराखंड के संस्कृति, कला, संगीत, गायन व नृत्य सहित मॉं नंदा देवी के स्वरूप को दर्शाय गया है। साथ ही इस मंच पर उत्तराखंड हमेशा की तरह उत्तराखंड की लोक गाथाओं को लेकर उत्तराखंड के तमाम लोक कलाकार प्रस्तुति देने को तैयार। सम्मानित अतिथियों की बात करें तो महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत, समाज सेवी माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज, सासंद अजय टम्टा, उत्तराखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सुबोध उनियाल,  समाज सेवी मोहन काला, माधवानंद भट्ट,  फिल्म कलाकारों एवं गीतकारों  सहित उत्तराखंडी प्रवासी समाज से जुड़े कई अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

यह खबर भी पढ़ें-नयारघाटी में ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धाश्रम का समाज सेवी माता मंगला जी एवं श्रीभोलेजी महाराज ने किया शुभारंभ

यह खबर भी पढ़ें-जोशीमठ में निराश व्यापारियों ने हेलंग मारवाड़ी बाईपास पर दिया बयान

मुंबई/पुष्कर ओझा

30274

You may also like