कोटद्वार: व्यवसायिक कर के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, झंडा चौक पर इकठ्ठा होकर व्यापारियों ने की नारेबाजी

July 19, 2022 | samvaad365

नगर निगम द्वारा व्यापारियों के ऊपर व्यवसायिक कर लगाने से व्यापारी आग बबूला हो गए हैं। जिसमे आज कोटद्वार निगम के 40 वार्डो में सभी दुकाने और प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारियों ने व्यवसायिक कर के विरोध में झंडाचोक में एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए तहसील तक रैली निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारियों के ऊपर लगाए गए नगर के द्वारा टैक्स को समाप्त करने के लिए उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया इसके उपरांत व्यापारियों ने नगर निगम पँहुच कर नगर आयुक्त का घेराव किया और शीघ्र ही व्यवसायिक कर के फरमान को निरस्त करने की मांग की।

इस दौरान व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा व्यापारियों के उपर मनमाना टेक्स थोपा जा रहा है जो नियम विरुद्ध है,इससे पहले व्यापारीयो से किसी भी तरह का निगम द्वारा कोई टेक्स नही लिया जाता था। अब निगर निगम 4 हजार से 70 हजार तक अवैध टेक्स वसूल रहा है। जिसके विरोध में हमने आज एक दिवसीय बाजार बंद किया है। इसके बावजूद भी व्यापारियों के ऊपर से अवैध टैक्स नही हटाया गया तो व्यापारियों के साथ कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
वंही नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी ने कहा कि 2020 में बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया था उसके बाद अब लागू किया गया हैं।

संवाद 365, दलीप कश्यप

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़: सभासदों ने डीएम कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन, किराए पर दिए गए भवनों में अवैध निर्माण का किया विरोध

 

78659

You may also like