विनोद कुमार सिंघल बने प्रमुख वन संरक्षक

April 19, 2023 | samvaad365

देहरादून – उत्तराखंड वन विभाग में हॉफ की कुर्सी को लेकर आज तस्वीर साफ हो गई है। विनोद कुमार सिंघल को फिर से प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) बनाया गया है। वहीं, राजीव भरतरी को वापस जैव विविधता बोर्ड भेजा गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को शासन ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

सोमवार को राजीव भरतरी ने प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) के तौर पर सामान्य कामकाज निपटाया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद माना जा रहा था कि शासन से निर्देश मिलने के बाद मंगलवार को विनोद कुमार सिंघल पुन: हॉफ की कुर्सी संभालेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था।

87589

You may also like