अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने टिहरी संसदीय सीट पर भाजपा को दिया अपना समर्थन दिया

March 31, 2019 | samvaad365

लोक सभा चुनाव के चलते टिहरी लोकसभा मे अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने टिहरी से भाजपा प्रत्याशी महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह को अपना समर्थन इस लोक सभा चुनाव मे दिया | अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के जिला अध्यक्ष रविन्द्र रावत ने कहा की टिहरी जिले के सभी ब्लाक अध्यक्ष अपनी पुरी टीम के साथ इस लोक सभा चुनाव मे अपना समर्थन भाजपा के पक्ष मे देंगे रावत ने कहा की भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ही हिन्दु आस्था की प्रतिक गाय माता के संरक्षण व संवर्धन मे अपना अहम योगदान दे सकती है|

जिस प्रकार से कई लोग गाय के नाम पर राजनिति कर रहे है यह गलत है | इस अवसर पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र राणा ने अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के जिला अध्यक्ष रविन्द्र रावत व ब्लाक अध्यक्ष कमल पुजारी को माला पहनाकर उनके संगठन के समर्थन को स्वीकार किया इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष विरेन्द्र राणा ने कहा की इस समर्थन से भाजपा टिहरी मे और मझबुत होगी |

इस अवसर पर भाजपा के उपाध्यक्ष विरेन्द्र चन्देल , महामन्त्री पृथ्वी रावत, हीरामणी गौड, जिला पंचायत सदस्य आशुतोष कोठारी ,पुर्व प्रधान बचन रावत, जगमोहन विष्ट, प्रधान जनक विष्ट, सांसद प्रतिनिधि सुभाष पंवार ,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरज विष्ट ,पुर्व महामन्त्री डा० एस० पी0 लेखवार आदी उपस्थित थे|

यह खबर भी पढ़ें-बीजेपी-कांग्रेस के पूर्व सीएम ने एक-दूसरे पर किया जुबानी वार

यह खबर भी पढ़ें-खटीमा: रिश्तों का हुआ कत्ल, चार साल की हत्या के मामले में चौंका देने वाला खुलासा

धनोल्टी/सुनील सजवाण 

36466

You may also like