बागेश्वर – कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने की प्रेस वार्ता

June 3, 2022 | samvaad365

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा के कैबिनैट मंन्त्री परिवहन समाजकल्याण उत्तराखंड सरकार व भाजपाजिलाध्यक्ष ने वार्ता कर केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर सरकार द्वारा किये कार्यो के बारे में बताया। सेवा ,सुशासन ,गरीब कल्याण को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने विजन में शामिल किया है।।5 संकल्प को लेकर भाजपा सरकार चल रही है। किसान निधि के माध्यम से करोड़ो लोगो को लाभ दिलाया। आवास योजना के माध्यम से 2 करोड़ आवास उपलब्ध कराए। उज्वला योजना के माध्यम से गरीबो का उत्थान के काम किया गया। 2 वर्ष वेव्सविक महामारी के वक्त भी लोगो को लाभ दिलाने का काम किया। वैक्सीन लगा कर सभी को बीमारी से बचाने का काम किया। आतंकवाद को खत्म करने का काम किया है।

कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक मंडल एवं जनपद स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे प्रदेश में केंद्र के 8 साल की उपलब्धि को जनता तक पहुचाने का काम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 177 देशों तक योग को पहुचाने का काम किया। कोरोना काल मे जब देश मे वैक्सीन बनी तो विपक्ष ने इसमे भी राजनीति की। जबकि विश्व के 140 देशों ने वैक्सीन मांगी और उसका निर्यात किया गया। वैक्सीन 1 से 2 और बूस्टर डोज भी निर्यात किया गया। विपक्ष ने डबल इंजन को बेकार इंजन कहा था। आज जनता ने इसका जबाब देकर दुबारा बहुमत की सरकार बना दी है। इससे पता चलता है की किसका इंजन बैठा है। जनधन योजना से आज हर व्यक्ति का बैंक अकाउंट है।
महिलाओ ने गरीब कल्याण योजना से प्ररेरित होकर ही सरकार को दुबारा पहली बार बहुमत मिला। उत्तराखंड का बागेश्वर में 49 करोड़ में नगर पेयजल योजना कठायत बाडा 2 योजना। के लिए धन स्वीकृत होकर आ गया।

50 बेड का अतिरिक्त अस्पताल 34 करोड़ से बनेगा। सड़को के डामरीकरण व चौड़ीकरण का काम भी तेजी से किया जा रहा है। मंत्री ने सक्षम व्यक्ति राशन कार्ड के लिए लोगो से स्वतः ही कार्ड को छोड़ कर गरीबो को उनका हक देने की बात की।परिवहन विभाग की वृद्धा अवस्था का फायदा पेंशन वाले ज्यादा ले रहे है। उनसे स्वतः ही इसको नही लेने की अपील की। कहा कि योजनाओं का फायदा गरीबो तक तभी नही पहुच पाता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में धारा 370 व राम मन्दिर का निर्माण बनारस के कॉरिडोर सहित विभिन्न कार्य किये है जिनका वादा किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने 5 महिने के पिछले कार्यकाल में वो सब किया जो वर्षों से नही हुए थे। लगातार रोजगार के विकल्प खुल रहे है

संवाद 365,हिमांशु गरिया

यह भी पढ़ें-सीएम धामी ने  चम्पावत उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर चम्पावत की जनता का आभार व्यक्त किया

 

76760

You may also like