20 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ बागेश्वर के रोडवेज डिपो का सपना

February 2, 2019 | samvaad365

बागेश्वर जनपद बने हुए भले ही 20 साल पुरे हो गए हो।  लेकिन जिले को आजतक अपना रोडवेज डिपो पूर्ण रूप से नहीं मिल पाया है।  आज भी जिले के लोग महंगी  टैक्सी गाड़ियो में सफर करने को मजबूर है।  बिलोना ग्राम स्थित रोडवेज बस अड्डे का निर्माण साल 2012  से शुरू हुआ।

कई सरकारे आई और गई लेकिन इस रोडवेज बस  अड्डे का निर्माण आजतक पूर्ण नहीं हो पाया यह बड़ा दुर्भाग्य हे इस जनपद के लिए जनप्रतिनिधि तमाम बाते  करते है  लेकिन रोडवेज  यह बस अड्डा  पिछले  एक साल से बजट की राह  ताक  रहा था।  हाल ही में इस रोडवेज बसअड्डे  के लिए फ़ाइनल बजट शासन ने अवमुक्त कर दिया है।  जल्द ही बागेश्वर वासियो को अपना रोडवेज डिपो मिल जायेगा।

वहीँ इस मसले पर  जिलाधिकारी का कहना है।  बागेश्वर  जनपद  के लिए रोडवेज बसअड्डे की स्वीकृति साल 2012 में हुई थी. कम बजट के अभाव के चलते इस बस अड्डे में इतना समय लग गया।  स्थानीय लोगो व् जनपद वासियो की बार बार शिकायत पर शासन ने अब इसका शेष बजट एक करोड़ सताइश लाख रुपये अब फाइनल सेंसन हो गया है।  मैने  कार्यदाई संस्था उत्तराखण्ड  निर्माण निगम को कड़े निर्देश दिए है। माह फरवरी में इस पूर्ण कर  परिवहन विभाग देहरादून को हैंडओवर करें।

यह खबर भी पढ़ें-बजट पर बोले पूर्व सीएम डॉ0 निशंक “ऐतिहासिक बजट में हर वर्ग की भागीदारी”

यह खबर भी पढ़ें-भारत विकास परिषद देवभूमि द्वारा हरिद्वार के इस स्कूल को लिया गया गोद

बागेश्वर/हिमांशु गढ़िया

31575

You may also like