बड़ी खबर : पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम पंवार बीजेपी में शामिल

September 8, 2021 | samvaad365

विधानसभा चुनाव के रण से एक बड़ी खबर है। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम पंवार बीजेपी में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि प्रीतम पंवार धनोल्टी के निर्दलीय विधायक रहे हैं। उन्होंने साल 2002 में उत्तराखंड क्रांति दल के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 2012 में वो चुनाव जीते। इसके अलावा प्रतीम पंवार विजय बहुगुणा और बाद में हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-हल्द्वानी : खस्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अनोखा प्रदर्शन

65945

You may also like