जोशीमठ में भालू का आतंक, दो लोगों पर हमला कर किया घायल

September 8, 2021 | samvaad365

जोशीमठ में भालू का हमला थमने का नाम नही ले रहा है। भालू आये दिन लोगो पर हमला कर रहा है। जिससे लोगो मे भय का माहौल बना हुआ है। आज सुबह भालू ने दो लोगो पर हमला कर घायल कर दिया। हालांकि स्थानीय लोगो द्वारा शोर मचाया जिसके बाद भालू वहाँ से भागा। स्थानीय लोगो द्वारा दोनो घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उपचार के बाद दोनों घायलों को घर भेज दिया है। वन विभाग के अधिकारियों को लोगो के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। वन विभाग की रेंज अधिकारी का कहना है कि हमारी क्यू आर टी टीम पूरी तरह से गश्त कर रही है।

संवाद365,प्रदीप भंडारी

यह भी पढ़ें-नई किरण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने चौलाई के लड्डू बना कर स्वरोजगार को दिया बढ़ावा

65942

You may also like