भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पौड़ी जिले के दौरे पर, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

August 30, 2022 | samvaad365

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पौड़ी जिले के दौरे पर रहे। श्रीनगर पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने श्रीनगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मंडल व बूथ अध्यक्षो के साथ वार्ता कर पार्टी की नीति को जनता तक पहुँचाने की बात कही। वही कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत समेत रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी भी बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस रही है। नियुक्तियो को लेकर कांग्रेस घड़ियाली आँसू बहा रही है, वही उन्होंने कांग्रेस के 4 सितंबर को होने वाली दिल्ली यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि जब मुख्यमन्त्री धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी तो कांग्रेस दिल्ली में जाकर अपना रोना रो रही है। वही नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके नेतृत्व् में आगामी पंचायती व नगर निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

संवाद 365, भगवान सिंह

ये भी पढ़ें : Uttarakhand: रुद्रपुर में फैली जहरीली गैस, 28 लोगों की तबियत ख़राब, 9 की हालत नाजुक

80681

You may also like