सीएम धामी ने हरक सिंह रावत को बीजेपी से हटाया, राज्यपाल ने लगाई मुहर ,कांग्रेस में होंगे बहु अनुकृति सहित शामिल

January 17, 2022 | samvaad365

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से तत्काल हटाए जाने को लेकर भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद ने इसका आदेश भी देर रात जारी कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से हरक को तत्काल पद से हटाए जाने का प्रस्ताव किया था। हरक सिंह के पास वन पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष व आयुष शिक्षा तथा ऊर्जा विभाग थे। अब इन सभी विभाग को अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री संभालेंगे। वहीं सूत्रों से यह भी खबर है कि हरक सिंह रावत अपनी पुत्रवधू अनुकृति के साथ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –थत्यूड़ बाजार समेत दर्जनों गांव चार दिनों से अंधेरे में, बर्फबारी के बाद जलापूर्ति और विद्युत आपूर्ति ठप

71542

You may also like