सीएम रावत ने उत्तराखण्ड के शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धा सुमन किए अर्पित

October 2, 2020 | samvaad365

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कचहरी, देहरादून में उत्तराखण्ड के शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज ही  के दिन उत्तराखण्ड के इतिहास में एक काला अध्याय भी जुड़ा। जब राज्य आन्दोलनकारियों  द्वारा उत्तराखण्ड राज्य की मांग के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आन्दोलन किया जा रहा था। तब रामपुर तिराहा में इन आन्दोनकारियों पर बर्बरता पूर्वक अत्याचार किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान के परिणामस्वरूप ही उत्तराखण्ड एक पर्वतीय राज्य बना। राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड का विकास हो इसके लिए राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है।

https://youtu.be/j0XADVX19ns

यह खबर भी पढ़ें-हापुड़: ट्रैक्टर-बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

संवाद365

54911

You may also like