लाल बहादुर शास्त्री और गांधी जयंती पर सीएम रावत ने दी श्रद्धांजलि

October 2, 2020 | samvaad365

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर राष्ट्र को संकट की घड़ी में स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का रास्ता दिखाया। उन्होंने राष्ट्र को एक उत्तम नेतृत्व प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी के सिद्धांत एवं आदर्शों का अनुसरण कर हम देश और प्रदेश को उन्नति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा सकते है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री ने सार्वजनिक जीवन में सादगी, सत्यनिष्ठा, लगन, नैतिकता व राष्ट्र के प्रति समर्पण की जो अद्भुत मिसाल कायम की, वह हम सबके लिए प्रेरक है। शास्त्री जी का व्यक्तित्व व कृतित्व देश की युवा पीढ़ी के लिये सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गांधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। गांधी जी ने सत्याग्रह, अहिंसा और शांति का रास्ता अख्तियार कर अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज भी महात्मा गांधी विश्व पटल पर शांति और अहिंसा के प्रतीक के तौर पर माने जाते है। संयुक्त राष्ट्र वर्ष 2007 से गांधी जी की जयंती को ‘विश्व अहिंसा दिवस’ के रूप में मना रहा है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार 02 अक्टूबर, 2020 को प्रातः 09.30 बजे गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात् गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

https://youtu.be/j0XADVX19ns

यह खबर भी पढ़ें-शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एनईपी को लेकर दिए सवालों के जवाब

संवाद365

54901

You may also like