कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पहुंचे मसूरी, कार्यकर्ताओं संग की मुलाकात

February 12, 2019 | samvaad365

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने मसूरी पहुंच कर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.. इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बात-चीत करते हुए कहा की जो शराब के कारोबार में भ्रष्टाचार है उसकी वजह से यह घटना हुई है.. राज्य में शराब पर खुलेआम ओवररेटिंग हैं, खुलेआम अवैध शराब बिक रही है और आरोप लगाया की जो जिम्मेदार अधिकारी थे वे अपनी जेब भरते रहे जिस वजह से यह घटना घटित हुई है और कई परिवार बर्बाद हो गए हैं।

साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा की नाकामियों और विभिन्न मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं जिसका लाभ आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा।

यह खबर भी पढ़ें-विधानसभा बजट सत्र में उठा जहरीली शराब का मुद्दा, हो सकती है शराब बंदी

यह खबर भी पढ़ें-14 फरवरी को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, कांग्रेस ने किया काले झंडे दिखाने का ऐलान

मसूरी/राजवीर रौंछेला

32341

You may also like