देहरादून- गणेश जोशी के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन

April 16, 2022 | samvaad365

मसूरी में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने एक कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया । इसके बाद कांग्रेस पार्टी गणेश जोशी के खिलाफ आक्रामक हो गई है माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी की महिलाएं अपने राष्ट्रीय नेता के खिलाफ बोले गए शब्दों के विरोध में गणेश जोशी के आवास का घेराव करने जा रही हैं।  महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि यह बड़े अफसोस की बात है कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और बुजुर्ग नेता गणेश जोशी अपोजिशन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बड़ी हैरानी की बात यह है कि एक तरफ बीजेपी महिला सम्मान की बात करती है और दूसरी तरफ उनके मंत्री कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। ज्योति रौतेला ने इसकी तीखी निंदा करते हुए कहा कि सोनिया गांधी के खिलाफ ऐसे शब्द भाजपा नेताओं की मानसिकता को दर्शाते हैं, और यह जताते हैं कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती है, बल्कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं का सम्मान भी नहीं करते।

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें-पौड़ी- जयहरीखाल ब्लॉक की सड़को की हुई बुरी हालत

 

74451

You may also like