हाथरस गैंगरेप मामले में कांग्रेस का हल्लाबोल जारी, पुलिस ने राहुल-प्रियंका को हिरासत में लिया

October 1, 2020 | samvaad365

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए, लेकिन यूपी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। ग्रेटर नोएडा के पास यूपी पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई, इस दौरान राहुल गांधी भी ज़मीन पर गिर पड़े। दरअसल, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला ग्रेटर नोएडा के करीब पहुंचा, तो पुलिस ने उन्हें वहां आगे जाने से रोक लिया।  जिसके बाद राहुल और प्रियंका पैदल ही हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस के लिए रवाना हो गए। आपको बता दें कि प्रशासन ने हाथरस की सीमाओं को सील किया हुआ है और धारा 144 लगाई गई है। किसी तरह का उल्लंघन न हो इसलिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

https://youtu.be/MAABobBXk4k

यह खबर भी पढ़ें-हाथरस की बेटी को इंसाफ देने की मांग, हरिद्वार में भी किया गया प्रदर्शन

संवाद365/डेस्क 

54885

You may also like