टिहरी झील में समाया वाहन, सर्च अभियान में युवती का शव बरामद

October 1, 2020 | samvaad365

टिहरी: देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा एक वाहन टिहरी झील में गिर गया, टिहरी झील में पुलिस के द्वारा सर्च अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन में एक युवती का शव बरामद हुआ है, बताया जा रहा है कि देहरादून से मंगलवार रात 10 बजे एक बोलेरो रूद्रप्रयाग के लिए निकला था। लेकिन टिहरी के बाद वाहन की लोकेशन नहीं मिल पाई जिसके बाद पुलिस ने सर्च आॅपरेशन चलाया तो टिहरी झील जीरो बैंड के पास पैराफिट टूटा मिला जिसके बाद सर्च अभियान शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि मयूर विहार सहस्रधारा रोड से एक ही परिवार के तीन लोग निकले थे। गाड़ी में अभिषेक रावत अपनी बहन दीक्षा और आशु के साथ ग्राम मौली ऊखीमठ रुद्रप्रयाग के लिए निकले थे। फिलहाल दीक्षा रावत का शव बरामद किया गया है और पुलिस का अभियान जारी है।

https://youtu.be/pHeD_wQdZz0

यह खबर भी पढ़ें-हाथरस गैंगरेप मामले में कांग्रेस का हल्लाबोल जारी, पुलिस ने राहुल-प्रियंका को हिरासत में लिया

संवाद365/बलवंत रावत 

54888

You may also like