देहरादून- डेफ माउंटेनियर अमीषा चौहान को किया गया सम्मानित

May 30, 2022 | samvaad365

आम आदमी पार्टी ने आज एवरेस्ट फतह करने वाली देश की पहली डेफ माउंटेनियर अमीषा चौहान को सम्मानित किया . राज्य की शान बढ़ाने वाली अमीषा चौहान टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक के भैंसवाड़ी गांव की रहने वाली है। इस मौके पर आप के प्रदेश संगठन समन्वय जो सिंह बिष्ट और सभी पदाधिकारियों ने अमीषा चौहान और उनके माता-पिता को सम्मानित किया। जो सिंह किसने कहा कि अमीषा ने बचपन में पायलट बनने का सपना देखा था लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया और उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया। उन्होंने कहा कि लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था और अमीषा ने उत्तरकाशी में 2007 में ट्रेकिंग की शुरुआत की जिसके बाद उनकी मुलाकात बिछेंद्री पाल से हुई और वहीं से उन्होंने इसकी प्रेरणा ली। वही अमीषा चौहान ने बताया कि वह भारत की पहली डेफ स्कीईंग प्लेयर है। और 2024 में होने जा रहे ओलंपिक के लिए उन्हें सरकार अगर मदद करें तो वह राज्य के साथ देश का नाम भी रोशन करेंगी।
बता दें कि 6 मई 2018 को अमीषा ने सहमति 71.5 घंटे में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया और भारत की सबसे तेज पर्वतारोही होने का नया कीर्तिमान बनाया। इसकी ऊंचाई 18510 फीट है। वही 30 दिसंबर 2017 को अमीषा ने माउंट केलेमंजारो की 19341 फ़ीट की सबसे ऊंची चोटी को 54 घंटे में फतह कर फास्ट क्लाइंबर पहली भारतीय महिला होने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद 23 मई 2019 को अमीषा तमाम कठिनाइयों से जूझते हुए माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराते हुए पहली भारत की डेफ पर्सन बन गई।

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें-    देहरादून- बीजेपी विधायक दुर्गेश्वर पर कांग्रेस ने साधा निशाना

 

76568

You may also like