देहरादून: 5 अप्रैल की तैयारियों को लेकर भूमि पूजन

April 3, 2019 | samvaad365

राजधानी देहरादून में 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुँचने वाले है तो वहीं बीजेपी पार्टी मोदी के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं  प्रधानमंत्री के आगमन स्थल परेड ग्राउंड में बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा भूमि पूजन का कार्य किया गया। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजान दास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मेयर गामा ने बताया कि जिस दिन से प्रदेशवासियों को पता चला है कि प्रधानमंत्री राजधानी में आने वाले है उस दिन से प्रदेश की जनता मोदी को सुनने के लिए आतुर है। उन्होंने बताया कि ये रैली ‘मैं हूँ चौकीदार’ मुहिम को बढ़ावा देगी और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है जिसके चलते कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन का आयोजन किया गया। साथ ही उन्होंने बताया की इस रैली में प्रदेश भर से सवा लाख जनता शामिल होने वाली है और जनता बीजेपी के साथ है।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: राजधानी में प्रचार वाहनों की दौड़

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून- पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल का मोदी पर हमला

देहरादून/ कुलदीप

36528

You may also like