देहरादून: प्रदेश में मतदान संपन्न अब अन्य राज्यों में स्टार प्रचारक बनेंगे प्रदेश के नेता

April 15, 2019 | samvaad365

उत्तराखंड चुनाव के लिए मतदान होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए मोर्चा संभालेंगे। दोनों ही पार्टियों की ओर से जल्द ही आगामी कार्यक्रम जारी किए जाएंगे। पूरे देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित किया जा रहा है। उत्तराखंड में पहले ही चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ है।

इसके बाद प्रदेश के सभी दिग्गज नेताओं को अन्य राज्यों के लिए चुनाव प्रचार के लिए भेजा जाएगा। दोनों ही दलों की ओर से अपने स्टार प्रचारकों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को उपलब्ध कराई गई है। उत्तराखंड कांग्रेस के कई दिग्गज अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह हिमाचल प्रदेश में प्रचार के लिए जाएंगे। इसके साथ ही पार्टी के अन्य नेताओं के लिए भी कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं कई नेताओं को पहले से ही कार्यक्रम दे दिया गया है। वो अन्य राज्यों में प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान होने के बाद अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत बीजेपी के नेता दूसरे राज्यों में प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से प्रदेश संगठन को जल्द कार्यक्रम जारी हो जाएगा। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र भसीन ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में स्टार प्रचारक हैं। मुख्यमंत्री के अलावा संगठन के भी वरिष्ठ नेताओं की सूची तैयार हो रही है। ये सभी नेता उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पश्चिमी बंगाल समेत अन्य राज्यों में पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करने जाएंगे। इस सूची में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, दायित्वधारी और चुनाव प्रबंधन के अनुभवी नेता शामिल किए जा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें-देवभूमि में मचा कोहराम, दहेज के लिए किया बहू को प्रताड़ित, मौत

यह खबर भी पढ़ें-चमोली: समय के साथ-साथ पहचान खो रहा है बैसाखी का बिखौती मेला

देहरादून/काजल

36830

You may also like