राजस्व विभाग का धरना प्रदर्शन… राजस्व विभाग में विलय का विरोध

October 11, 2019 | samvaad365

हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले में जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश संगठन के आवाहन पर जिले भर के अमीन, लेखपाल, कानूनगो, नायब तहसीलदार, तहसीलदार सभी ने प्रदर्शन कर चकबंदी विभाग का राजस्व विभाग में विलय का विरोध किया। शासन द्वारा जारी विलय के विरोध में अनशन पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि विलय के कारण उनके कार्यों में विपरीत प्रभाव पड़ेगा तथा उनकी पदोन्नति व वेतनमान में भी दिक्कतें उत्पन्न होगी। सरकार लगातार मनमानी तरीके से कर्मचारियों के हित को नजरअंदाज करते हुए बेढंगे फैसले ले रही है। यदि सरकार ने अपने आदेश में बदलाव नहीं करती है तो राजस्व कर्मचारी प्रदेश संगठन के आवाहन पर अनिश्चित कालीन धरने पर जाने को मजबूर होंगे।

आज UP सभी जिलों व तहसीलो में राजस्व कर्मचारियों के विरोध जताया जा रहा हैकी 350 तहसीलों में हो रहे प्रदर्शन में 50 हजार से ज्यादा राजस्वकर्मी शामिल हुए हैं उत्तर प्रदेश के  ज्यादातर जिले बाढ़ से प्रभावित रहे है नुकसान का आंकलन कर रहे लेखपाल भी अनशन पर बैठ गए हैं जिसके कारण किसानों के कार्य भी प्रभावित हो रहे है कर्मचारियों का कहना है कि विलय से राजस्व विभाग का ज्यादा नुकसान हो रहा है।

यह खबर भी पढ़ें-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण… मतदाताओं में दिखा जोश

यह खबर भी पढ़ें-पंचायत चुनाव में शराब और धनबल का इस्तेमाल… क्या लोकतंत्र के लिए घातक है ये परंपरा ?

संवाद365/प्रदीप कुमार

42409

You may also like