धनोल्टी: उत्तराखंड 2022 विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने भी कसी कमर

July 9, 2020 | samvaad365

धनोल्टी: उत्तराखण्ड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस बार आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है। इन दिनों ब्लॉक स्तर तक पार्टी अपना संगठन बनाने का कार्य कर रही है।

इसी को देखते हुए आम आदमी पार्टी के धनोल्टी विधानसभा प्रभारी उत्तम सिंह पुरषोडा ने पार्टी का विस्तार करते हुए टिहरी के जौनपुर बणगांव निवासी दिनेश तोमर को नैनबाग क्षेत्र से आम आदमी पार्टी का अध्यक्ष बनाया व नैनबाग के नैग्याणा गांव के निवासी हरीश रावत को आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा नैनबाग क्षेत्र से उपाध्यक्ष बनाया है।

आम आदमी पार्टी के धनोल्टी विधानसभा के प्रभारी उत्तम सिंह पुरषोडा ने बताया की धनोल्टी विधान सभा के भीतर प्रत्येक क्षेत्र में आम आदमी पार्टी संगठन बना कर विस्तार करेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जनता भाजपा व कांग्रेस की नितियों से परेशान होकर आम आदमी पार्टी से जुड़ रही है जिसका परिणाम 2022 में उत्तराखण्ड में विधान सभा चुनाव में देखने को भी मिलेगा।

यह खबर भी पढ़ें-हापुड़: बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाश गिरफ्तार

संवाद365/सुनील सजवाण

51707

You may also like