गोवा सीएम पर्रिकर के निधन से शोक में डूबा देश, ये है अंतिम यात्रा का कार्यक्रम

March 18, 2019 | samvaad365

राजनीति की दुनिया का एक चमकता सितारा आखिरकार दुनिया छोड़ गया। 63 साल के गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार रात उनके निजी आवास में निधन हो गया। मनोहर फरवरी 2018 से अग्नाशय के कैंसर से जूझ रहे थे। मनोहर चार बार मुख्यमंत्री रहने के साथ ही पूर्व रक्षा मंत्री में रह चुके हैं। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मनोहर की अंतिम यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

मनोहर पर्रिकर का पार्थिव शरीर सोमवार को सुबह साढ़े नौ से साढ़े दस बजे तक भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा, उसके बाद पार्थिव शरीर को कला अकादमी ले जाया जाएगा। लोग सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक कला अकादमी में पर्रिकर के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। वहीं मनोहर पर्रिकर की अंतिम यात्रा शाम चार बजे शुरू होगी, उनका अंतिम संस्कार शाम करीब पांच बजे मिरामर में किया जाएगा।

वहीं केंद्र सरकार ने उनके निधन पर सोमवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी, केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य की राजधानियों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। पर्रिकर को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की विशेष बैठक होगी।

यह खबर भी पढ़ें-आठवीं में पढ़ने वाले देवभूमि के इस छात्र को राष्ट्रपति ने आखिर क्यों किया सम्मानित, जानिए…

यह खबर भी पढ़ें-बधाई हो, देवभूमि की इन तीन बड़ी हस्तियों को मिला पद्म सम्मान

संवाद365/काजल

33447

You may also like