डीडीहाट में मनाया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना

April 6, 2022 | samvaad365

डीडीहाट में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यालय आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीहाट विधायक पूर्व कैबिनेट बिशन चुफाल ने कहा कि जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का नतीजा है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई ।इस मौके पर भाजपा संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल ने कहा की भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है।

संवाद 365,प्रदीप महरा 

यह भी पढ़ें-कुमाऊं मंडल के कुछ प्रसिद्ध मंदिर

74043

You may also like