पिथौरागढ़-लगातार तीसरे साल विश्व प्रसिद्ध मानसरोवर यात्रा पर संकट

April 6, 2022 | samvaad365

पिथौरागढ़-कोरोना के चलते लगातार तीसरे साल भी विश्व प्रसिद्ध मानसरोवर यात्रा पर संकट के बादल मंडरा रहे है। पिथौरागढ़ जिला प्रशासन को अब तक विदेश मंत्रालय से यात्रा को लेकर कोई दिशा निर्देश प्राप्त नही हुए है। आपको बता दे कि 1981 से कैलाश-मानसरोवर यात्रा बदस्तूर जारी रही, लेकिन कोरोना संकट ने दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा को भी थाम दिया है। साल 2020 और 21 की तरह इस बार भी यात्रा का आयोजन सम्भव नहीं दिख रहा है। आमतौर पर इन दिनों यात्रा की तैयारियां जोरों पर रहती थी लेकिन इस बार न तो विदेश मंत्रालय स्तर पर, न ही कुमाऊं मंडल विकास निगम और ना ही पिथौरागढ़ ज़िला प्रशासन ने यात्रा को लेकर कोई पहल की है। ऐसे में तय माना जा रहा है कि पहली बार लगातार तीन सालों तक मानसरोवर यात्रा नहीं होगी।

संवाद 365,मनोज चँद

यह भी पढ़ें-देहरादून – एक करोड़ का जमीन फर्जीवाड़ा, पांच पर मुकदमा दर्ज

74046

You may also like