महाराष्ट्र के नए गवर्नर बने उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी

September 1, 2019 | samvaad365

नई दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर नियुक्त किया गया है। कोश्यारी से पहले सी. विद्यासागर महाराष्ट्र के राज्यपाल थे। उन्होंने 30 अगस्त 2014 को बतौर महाराष्ट्र के राज्यपाल के रुप में शपथ ग्रहण की थी, पांच साल बाद यानि कि 30 अगस्त 2019 को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। जिसके बाद भगत सिंह कोश्यारी को राज्य के राज्यपाल की कमान सौंपी गई। आपको बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड में बीजेपी के पहले प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने 2001 से 2002 तक उत्तराखंड के सीएम का पदभार भी संभाला था। बहरहाल अब कोश्यारी महाराष्ट्र के गवर्नर के रुप में कमान संभालेंगे।

यह खबर भी पढ़ें-एनएसयूआई का सीएम आवास कूच… पुलिस के साथ हुई कार्यकर्ताओं की झड़प

यह खबर भी पढ़ें-MAHARASHTRA: केमिकल फैक्ट्री में आग के बाद हुआ धमाका, 12 लोगों की मौत

संवाद365/काजल

40967

You may also like