हरिद्वार: चुनावी रणभेरी में गरमाया ओबीसी मोर्चा, सरकार के खिलाफ उगला गुस्सा

April 4, 2019 | samvaad365

चुनावी मौसम में ओबीसी मोर्चा भी गर्मा गया है। हरिद्वार में गुरुवार को एक सभा करके ओबीसी मोर्चे ने राज्य की भाजपा सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए अपनी मांगों को मनवाने के लिए भाजपा को 7 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया। ओबीसी समाज ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा केवल ब्राह्मण, ठाकुर, दलित और मुस्लिम की है। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार में ओबीसी मोर्चे का कोई भी प्रतिनिधि नहीं है ऐसे में अगर 7 अप्रैल तक राज्य सरकार ने किसी ओबीसी विधायक को उप मुख्यमंत्री नहीं बनाया तो भाजपा को प्रदेशव्यापी विरोध झेलना पड़ सकता है। ओबीसी मोर्चे ने चेतावनी दी कि अगर 7 तारीख तक उनकी मांग पर कोई कदम नहीं उठाया गया तो प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ करने की दिशा में ओबीसी मोर्चा काम करेगा। देखा जाए तो हरिद्वार क्षेत्र से कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन ही एक मात्र ओबीसी नेता है।

यह खबर भी पढ़ें-बागेश्वर: दीवार पर पेंटिंग कर मतदान करने की अपील

यह खबर भी पढ़ें-मिसेज इंडिया यूके प्रतियोगिता में सौम्या पंत ने रैंप पर बिखेरी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

हरिद्वार/नरेश तोमर

36554

You may also like