Himanchal Election Result : हिमाचल प्रदेश में भाजपा की हार, कांग्रेस की बनेगी सरकार

December 9, 2022 | samvaad365

हिमांचल प्रदेश में हुए चुनाव ने एक बार फिर इतिहास को दोहराया है। हिमांचल प्रदेश में एक बार फिर 5 साल बाद चुनाव में सत्ता बदलने का रिवाज जारी है। हिमांचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हुआ और 8 दिसंबर को चुनावी नतीजे आए। चुनावी नतीजों में 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीटें कांग्रेस के खाते में आयी वहीं भाजपा 25 सीटों पर ही सिमट के रह गई। हिमांचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर से 35 सीटों में बहुमत मिलती है और कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर 40 सीटों पर विजय हासिल की।

हिमांचल प्रदेश चुनाव में जोरो शोरों से प्रचार करने निकली भाजपा को 25 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। वहीँ कांग्रेस ने 40 सीटें हासिल कर हिमांचल प्रदेश में हर 5 साल में सरकार को बदलने की चल रही पुरानी प्रथा को जारी रखा। 68 विधानसभा सीटों में से 3 सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की। चुनाव की बात करें तो भाजपा केवल 1 प्रतिशत मतों से हार गयी। कांग्रेस ने 43.90 प्रतिशत मतों से जीत हासिल की जबकि भाजपा 43 प्रतिशत मतों पर ही सिमट गई।

यह भी पढ़ें : देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम, राज्यपाल सहित तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने किया स्वागत

 

कुछ मतगण्ना केंद्रों पर ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की गई। कुछ मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा बलों ने ड्रोन से भी निगरानी की। राज्य की चौदहवीं विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। 8 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे 68 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा घेरे और सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में मतगणना शुरू हुई। हर मतदान केंद्र पर लगभग 50 कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। 10 में से आठ मंत्री चुनाव हार गए हैं। केवल दो मंत्री सुखराम चौधरी और बिक्रम सिंह ही जीत पाए हैं। एक अन्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर ने भी उनकी परंपरागत सीट गंवा दी है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : (CDS) सीडीएस जनरल विपिन रावत की पहली पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र समेत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट रहे मौजूद

83837

You may also like