देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम, राज्यपाल सहित तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने किया स्वागत

December 8, 2022 | samvaad365

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं.

इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया.

(संवाद 365, दिनेश कुमार)

यह भी पढ़ें :   (CDS) सीडीएस जनरल विपिन रावत की पहली पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र समेत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट रहे मौजूद

83833

You may also like