थत्यूड़ में भाजपा ने चलाया 2 बार मोदी सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर परिवार सम्पर्क अभियान

June 13, 2020 | samvaad365

थत्यूड़: मोदी सरकार के पूर्ण बहुमत में दूसरी बार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर पूरे देश में 11 जून से 17 जून 2020 तक भाजपा कार्यकर्ता परिवार सम्पर्क अभियान के तहत सरकार की एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि जनता तक पंहुचाएगें। इसी के तहत विकास खण्ड जौनपुर के थत्यूड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थत्यूड़ बाजार में परिवार सम्पर्क अभियान में मोदी  सरकार के दूसरे कार्यकाल पूरा होने पर सरकार द्वारा देश व जनता हित में किए गए कार्यों की जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच में रखी।

इस अवसर पर गढ़वाल मण्डल विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड, भाजपा के मण्डल हीरा मणी गौड, महामन्त्री पृथ्वी सिंह रावत, पूर्व सदस्य जिला पंचायत आशुतोष कोठारी, अनुसुचित मोर्चा टिहरी के महामन्त्री राजेन्द्र कोहली, उपाध्यक्ष विजय गौड, कोषाध्यक्ष राकेश सजवाण, किसान मोर्चा के महामन्त्री देवेन्द्र भट्ट, सोशल मिडिया प्रभारी मुकेश सजवाण, पूर्व महामन्त्री डा०एस पी लेखवार, पूर्व महामन्त्री युवा मोर्चा अकवीर पंवार, आदि लोग मौजूद थे।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: सीएम रावत ने सुप्रसिद्ध लोक गायक, संगीतकार हीरा सिंह राणा के निधन पर जताया शोक

संवाद365/सुनील सजवाण

50781

You may also like