मसूरी: अतिक्रमण को लेकर व्यापार संघ की बैठक, जमकर हुआ हंगामा

May 17, 2019 | samvaad365

मसूरी: मसूरी शहर में प्रशासन द्वारा हटाये जा रहे स्थाई अतिक्रमण को लेकर व्यापार संघ ने उपजिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल और नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता के साथ बैठक की। बैठक काफी हंगामे दार रही। व्यापारियों की समस्या तीखी नोकझोक में बदल गई। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल और कांग्रेस नेता मेघसिंह कंडारी अतिक्रमण की कार्यवाही को लेकर एक दूसरे पर तंज कसते दिखे। व्यापार संघ ने उपजिलाधिकारी और पालिका अध्यक्ष से तीन फुट का प्रोजेक्शन लगने की सहमित मांगी। साथ ही चिन्हीकरण को लेकर असंतोष जताया। जिसमें पालिका अध्यक्ष ने कहा की शहर में किसी भी प्रकार का स्थाई एवं आस्थाई अतिक्रमण बर्दास्त नहीं किया जाएगा।  वहीं उपजिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने कहा की यदि कोई व्यापारी अब तक के किये गए चिन्हीकरण से संतुष्ट नहीं है तो वे अपनी आपत्ति लिखित रूप में दे सकता है। साथ ही व्यापार संघ अध्यक्ष ने हंगामे और तीखी नोकझोक को लेकर कहा की अतिक्रमण को लेकर कुछ लोग राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें-दर्दनाक कार हादसे में शिक्षक समेत दो कि मौत, जानिए क्या है पूरी खबर… 

यह खबर भी पढ़ें-जंगलों की आग पहुंची हरक के इस्तीफे तक…!

संवाद365/राजवीर रौंछेला

37640

You may also like