पौड़ी: सीएए पर ये बोले कृषि मंत्री सुबोध उनियाल…

January 5, 2020 | samvaad365

पौड़ी: पौड़ी पहुंचे उत्तराखण्ड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने नागरिकता संसोधन एक्ट यानी सी ए ए पर हो रही राजनीति को गलत ठहराया है। सुबोध उनियाल ने पत्रकार वार्ता में कहा की इस एक्ट को लेकर जबरन भ्रांति फैलाई जा रही है और ऐसे लोग इन भ्रांति को फैला रहे हैं जिनको इस एक्ट की पूरी जानकारी है ही नहीं। सुबोध उनियाल ने देश की विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा और कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है उन्हीं राज्यों में सी ए ए पर सियासत की जा रही है। सुबोध उनियाल ने कहा कि 1947 में हुए विभाजन के बाद से ही कई ऐसे लोग भी हैं जो मजबूरी में अलग देश का हिस्सा बन गए जिन्हें किसी न किसी तरह से उस देश की हुकूमत प्रताड़ित और धर्म परिवर्तन को मजबूर करती रही ऐसे में उस देश को छोड़ 2014 तक या उससे पहले भारत का हिस्सा बने लोगो को ये एक्ट नागरितका प्रदान करेगा जो कि सिर्फ पाकिस्तान अफ़ग़ानिस्तान और बांगलादेश छोड़ भारत में बसे हो सुबोध उनियाल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी इस एक्ट के पक्षधर रहे हैं बावजूद इसके सबको साथ लेकर चलने वाले इस कानून पर जनता को भ्रमित कर सियासत की जा रही है जो सरासर गलत है।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून में जयराम ठाकुर की प्रेसवार्ता… नागरिकता कानून को लेकर रखा पक्ष

यह खबर भी पढ़ें-बुलंदशहर: राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के गठन की सरगर्मियां तेज

संवाद365/भगवान रावत 

45155

You may also like