आरएसएस ने किया पथसंचालन… पुष्पवर्षा से किया स्वंय सेवकों का स्वागत

October 7, 2019 | samvaad365

हरिद्वार: विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचालन कियाऋषिकुल मैदान में सामूहिक प्रार्थना के बाद आरंभ हुआ पथ संचालन पुराना रानीपुर मोड़ चंद्राचार्य चौक होते हुए प्रेमनगर आश्रम के सामने से मार्डन कालोनीविवेक विहार कालोनी से होता हुआ वापस ऋषिकुल मैदान में संपन्न हुआ. स्थानीय निवासियो ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया. पथ संचालन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम ने स्वंयसेवकों को बौद्धिक दिया. जिला सहसहयोजक रोहिताश कुंवर चौहान ने कहा कि संघ का उद्देश्य राष्ट्र का सर्वांगीण विकास है. राष्ट्र की सुरक्षा तभी संभव है. जब हिदू संगठित होगा.

यह खबर भी पढ़ें-बाधाओं के बाद भी नहीं टूटा हौसला… अब जीता स्वर्ण पदक… पढ़िए पहाड़ की बेटी अंकिता की कहानी

यह खबर भी पढ़ें-प्रेम प्रसंग के चलते महिला के पति की हत्या… आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में

संवाद365/नरेश तोमर

42294

You may also like