कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनीं सोनिया गांधी

August 11, 2019 | samvaad365

नई दिल्ली: कुछ समय पहले की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना इस्तीफा दिया था जिसके बाद पार्टी के बिखरने की शुरूआत होने लगी थी। एक के बाद एक कांग्रेस में इस्तीफा देने का दौर शुरू हो गया था। ऐसे वक्त में पार्टी को जरूरत थी नए अंतरिम अध्यक्ष की, जिसके लिए पार्टी की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने शनिवार को सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी द्वारा पार्टी नेताओं का आग्रह ‘विनम्रता’ से अस्वीकार किए जाने के बाद सीडब्ल्यूसी ने सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। वह नए अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी निभाएंगी। यानि की अब सोनिया गांधी नए अध्यक्ष के चुनाव तक पार्टी की जिम्मेदारी बतौर अध्यक्ष संभालेंगी।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादूनः पंडित भीमसेन जोशी की याद में संगीत कार्यक्रम का आयोजन

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: सीएम रावत ने किया मंदिर का लोकार्पण

संवाद365/काजल

40215

You may also like