फिर बाहर आया बीजेपी का मी टू प्रकरण का जिन्न, बीजेपी के अन्य नेताओं पर भी गिरी गांज

January 8, 2019 | samvaad365

बीजेपी में मी टू  प्रकरण  का जिन्न एक बार फिर  बाहर  आ गया  है।  जब ये प्रकरण सामने आया था तब बीजेपी ने आनन –फानन में  अपने आरोपी संगठन महामंत्री संजय कुमार को पद से हटा दिया था।  वहीं पीड़ित महिला पुलिस के पास अपना  बयान  दर्ज  कराने  आई ही नहीं थी, अब दो महीने बीत जाने के बाद महिला एक बार फिर  मीडिया  की सुर्खिया में आ गई है।

मी टू  प्रकरण को लेकर जहां बीजेपी ने आरोपी संगठन महामंत्री संजय कुमार को पद से हटा दिया था। वहीं इस मामले की आंच अब कई अन्य बीजेपी मंत्रियों पर देखने को मिल रही है। बीजेपी  महानगर अध्यक्ष  विनय गोयल  उनकी कुछ रिकॉर्डिंग  सोशल  मीडिया में वायरल हो  रही है।  जिसमें पीड़ित महिला से वार्तालाप करते हुए वे बहुत सी ऐसी बाते कह रहे है,  जिसे   वरिष्ठ पद पर बैठे जिम्मेदार व्यक्ति को नहीं  कहनी चाहिए। अब जब हर तरफ इसी  प्रकरण  की चर्चा हो रही है। तो वहीं   महानगर अध्यक्ष  खुद के  बचाव  में आगे आये हैं उनका कहना है की उनका 40 साल का राजनैतिक जीवन है और बेदाग है।  कभी कुछ भी अनुचित नहीं किया  अब भी पीड़ित महिला   प्रकरण  के बाद कई बार उन्हें मिलने आई घंटो उससे बातचीत हुई   उनके घर पर भी आराम से बातचीत हुई  उन्होंने एक बेटी की तरह उसे समझाया,  लेकिन उन्हें नहीं पता था कि  उनका स्टिंग किया जा रहा है और उनकी कही बातों को  कट पेस्ट  करके एक नए रूप में सामने लाया जा रहा है ये उनके खिलाफ   कोई षड्यंत्र  है

वहीं कांग्रेस पूरे प्रकरण में एक बार फिर  आक्रामक  हो गई है  कांग्रेस का कहना है की  बीजेपी जहां चाल चरित्र सुचिता की बात करती है। वहीं अब सारी बातें खुलकर सामने आ गई है कि बीजेपी के नेता कितना  सम्मान करते हैं।  महिला का उत्पीड़न एक वरिष्ठ नेता करता है वहीं अब महिलाओं व दलितों पर पार्टी  महानगर  अध्यक्ष  की टिप्पणी  बेहद आपत्तिजनक है अगर विनय गोयल इतने पाक साफ़  हैं तो  वे  हर बात को साफ़ करे।

यह खबर भी पढ़ें-छात्रवृत्ति घोटाले पर हाईकोर्ट ने मांगा राज्य सरकार से जवाब

यह खबर भी पढ़ें- इन्वेस्टर्स समिट के बाद सीएम रावत ने प्रदेश में निवेश को लेकर जताई अपार संभावनाएं

देहरादून/काजल

29585

You may also like