केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे धनोल्टी

June 15, 2019 | samvaad365

धनोल्टी: वर्तमान में मोदी मन्त्रिमण्डल में राज्य मन्त्री व हमीरपुर (हि० प्र०) से लगातार तीन बार से सांसद पूर्व बी सी सी आई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर इन दिनों उत्तराखण्ड दौरे पर पर थे। उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र सिहं रावत से मुलाकात के बाद केन्द्रीय मन्त्री अनुराग ठाकुर रायपुर से कद्दुखाल धनोल्टी होते हुए उत्तरकाशी दौरे पर थे।

धनोल्टी के पास बुरांसखण्डा में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रघुवीर रमोला के हिमालय एडवेंचर स्पोर्ट्स जोन में अनुराग ठाकुर व देवप्रयाग से विधायक विनोद कण्डारी ने मुलाकात की। कुछ देर की इस मुलाकात में केन्द्रीय मन्त्री अनुराग ठाकुर ने कहा की हिमाचल की ही तरह उत्तराखण्ड भी एक पहाड़ी राज्य है जहां पर अनेक पर्यटक धार्मिक स्थल हैं। इन्हीं में धनोल्टी भी बेहद खूबसूरत है। रघुवीर रमोला अध्यक्ष व्यापार मण्डल से जब हमारे संवाददाता सुनील सजवाण ने पूछा की उन्होंने कोई मांग धनोल्टी से सम्बन्धित रखी तो व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि यह तय कार्यक्रम नहीं था और उन्हें भी पता नहीं था कि इस रास्ते से वे लोग जा रहे है। उनकी नजर अपने हिमालय एडवेंचर के सामने गाड़ी पर बैठे अनुराग ठाकुर व देवप्रयाग से विधायक विनोद कण्डारी पर पड़ी तो उन्होंने उन्हें जलपान के लिए निवेदन किया। कुछ देर की मुलाकात में अनुराग ठाकुर ने कहा कि वे अगली बार धनोल्टी घूमने जरूर आएंगे।

यह खबर भी पढ़ें-विवादों के चैंपियन ने पत्रकारिता के साथ जो किया है… उसकी चिंता सभी को होनी चाहिए… 

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून में LPG-CNG से जल्द संचालित होंगे ऑटो-विक्रम… पुराने परमिट का क्या होगा वो भी जानिए…

संवाद365/सुनील सजवाण

38428

You may also like