उत्तराखंड क्रांति दल गैरसैंण में मनाएगा राज्य स्थापना दिवस

October 29, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें राज्य स्थापना दिवस गैरसैण में मनाने का संकल्प लिया गया। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उक्रांद गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाएगा। अभी तक दोनो सत्ताधारी पार्टियों ने स्थायी राजधानी बनाने की बात कर हर बार वोट मांगा लेकिन स्थायी राजधानी अभी तक नही बनाई। उक्रांद ने सर्वप्रथम गैरसैण को स्थाई राजधानी की बात की और अभी तक इसके लिए संघर्ष कर रहा है। पहाड़ की राजधानी पहाड़ में होगी तभी उत्तराखंड का संपूर्ण विकास हो पायेगा। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों की स्थिति बहुत ही खराब है। अलग राज्य बनने के बाद इन 21 वर्षों का कार्य बहुत ही निराशाजनक रहा। उक्रांद जनता के बीच इन सब मुद्दों को लेकर जा रहा है ताकि जनता इन दिल्ली से शासित दलों की वास्तविकता को समझ सके।गैरसैण में स्थापना दिवस उक्रांद बड़े धूमधाम से मनाएगा।

इसके लिए केंद्रीय प्रवक्ता  विजय कुमार बौड़ाई एवं युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट को इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। सभी जिला अध्यक्ष ,जिला प्रभारियों, को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजकों के साथ समन्वय बनाने के लिए कहा गया है।इस अवसर पर कार्यलय प्रभारी किशन मेहता,केन्द्रीय चुनाव प्रभारी ललित विष्ट, महामंत्री बहादुर सिंह रावत व जय प्रकाश उपाध्याय, लताफ़त हुसैन, सुनील ध्यानी , शांति प्रसाद भट्ट,विजय बौड़ाई, राजेश्वरी रावत, अशोक नेगी,राजेन्द्र सिंह विष्ट, दीपक रावत,मीनाक्षी घिल्डियाल, किरण रावत , आदि उपस्थित रहे।

संवाद365,डेस्क

68458

You may also like