कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने किया सचिवालय बैडमिंटन क्लब प्रतियोगिता का शुभारम्भ

March 9, 2019 | samvaad365

देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने शनिवार को उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन सचिवालय संघ से जुड़े कर्मचारियों में खेल भावना को जगाने और सकारात्मक  विचारधारा लाने के मकसद से किया जा रहा है।

बैडमिंटन प्रतियोगिता से सचिवालय संघ के कर्मचारी और अधिकारी जुड़े हुए हैं। सचिवालय खेल संघ की स्थापना के बाद से ही हर साल बैडमिंटन सहित अन्य खेलों की भी शुरुआत की जाती है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का कहना है कि इससे कर्मचारियों और अधिकारियों में मैत्री भावना आएगी साथ ही मानसिक दबाव और तनाव भी दूर होगा।

33178

You may also like