मेराथन की सभी तैयारियां पूर्ण, प्रतिभागियों में अभूतपूर्व उत्साह- अनिता ममगाई

October 27, 2021 | samvaad365

पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृहस्पतिवार को आयोजित होने वाली मेराथन की समस्त तैयारियां नगर निगम प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई है। मेराथन से पूर्व बुधवार की दोपहर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने इस मेगा इवेंट की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए निगम व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर निगम महापौर ने बताया कि एक पुनीत उद्देश्य के साथ शहर को हरा-भरा रखने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा गुरुवार की सुबह निगम प्रांगण से प्रारंभ होने वाली मैराथन की समस्त तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने जानकारी दी कि नगर आयुक्त गिरीश चन्द्र गुणवंत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली मैराथन का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिमालयन इंस्टीट्यूट के कुलपति डॉ विजय धस्माना हरी झंडी दिखाकर करेंगे।

 

महापौर ने कहा कि मौजूदा दौर में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या एक गंभीर चुनौती बनकर उभरी है।पर्यावरण की सुरक्षा से ही मानव जीवन की रक्षा संभव है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जंगल व पहाड़ो का होना अत्यंत जरुरी है। प्रतिदिन वृक्षों की अवैध तरीके से अंधाधुन कटाई होने से जंगल सिमटता जा रहा है। पर्यावरण असुरक्षित होने से इसका बुराअसर मानसून पर भी पड़ता है। आज असमय वर्षा होने से कृषि कार्य काफी प्रभावित हो रही है। पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य को लेकर मेराथन का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर प्रतिभागियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। बैठक में सहायक नगर आयुक्त एलम दास, सब इंस्पेक्टर शिव पसाद डबराल, डॉ विकास घिडियाल, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा , नरेश खैरवाल आदि उपस्थित थे।

संवाद365,डेस्क

68387

You may also like