ऐतिहासिक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट हाउस के लिए 22 करोड़ का टेंडर हुआ स्वीकृत

February 10, 2019 | samvaad365

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की ऐतिहासिक स्थल जॉर्ज एवेरेस्ट हाउस के लिए 22 करोड़ का टेंडर स्वीकृत हो गया है.. और बहुत जल्द जॉर्ज एवेरेस्ट हाउस का सोंदार्यकरण किया जायेगा। आप को बता दें की जॉर्ज एवेरेस्ट हाउस एक ऐतिहासिक स्थल हैं जहाँ हर वर्ष लाखों की संख्या में सैलानी घुमने जाते हैं लेकिन यह ऐतिहासिक स्थल तमाम संसाधनों के अभाव में चल रहा है।

वहीं शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर विधायक जोशी ने कहा की बहुत जल्द मसूरी के लिए यमुना से नयी पेयजल योजना स्वीकृति हो रही है जिसका लाभ स्थानीय जनता को बहुत जल्द मिलेगा।

यह खबर भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव में दावेदारी के लिए पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने भरी हुंकार

यह खबर भी पढ़ें-अदरक बीज उत्पादन कर राज्य के कृषकों को आर्थिक रूप से समृद्ध किया जा सकता है, पढ़ें पूरी खबर

मसूरी/राजवीर रौंछेला

32208

You may also like