देहरादून में इमारत गिरने के वजह से 3 लोगों की मौत हो गई

July 15, 2020 | samvaad365

देहरादून में इमारत गिरने के वजह से 3 लोगों की मौत हो गई। इमारत के मलबे से 3 शव बरामद किए गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ की टीम भी इस अवसर पर मौजूद है। देहरादून के चुक्कूवाला इलाके में मंगलवार रात 14 जुलाई को मकान गिरने के कारण यह हादसा हुआ। घर मे कुल 6 सदस्य बताए गए है। मकान ढहने की वजह एक पुश्ता बना जो मकान के पीछे की तरफ बना हुआ था। उस पुश्ते के गिरने से मकान ढह गया।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि कई लोगों के घर के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ ने कहा कि 3 लोगों को जीवित बचा लिया गया है और 3 लोगों के शव निकाले लिए गए हैं।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: कोरोना कहर के बीच बिहार ने 31 जुलाई तक बढ़ाया लॉकडाउन

संवाद365 /कोमल राजपूत

51910

You may also like