पिथौरागढ़ में धूमधाम से मनाया गया 70वां गणतंत्र दिवस

January 26, 2019 | samvaad365

26 जनवरी के मौके पर देश 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश के हर व्यक्ति को ये दिन गौरवान्वित कर रहा है। आज ही के दिन देश का संविधान लागू किया गया था। संविधान लागू होने के उपलक्ष्य में ही देश आज के दिन को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाता है।

देश का 70 वां गणतंत्रता दिवस पिथौरागढ़ जिले में भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने पुलिस लाइन में झंडारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने देश में गणतंत्र की नीव रखने वाले स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को याद किया और साथ ही गणतंत्र को मजबूत करने की लोगों से अपील की। वहीं मंत्री ने कहा कि शिक्षा ही मजबूत गणतंत्र का आधार है।

यह खबर भी पढ़ें-गणतंत्र दिवस के मौके पर बाबा रामदेव ने फहराया 108 फीट ऊंचा तिरंगा

यह खबर भी पढ़ें-राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चमोली में मनाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

पिथौरागढ़/मनोज चंद

30957

You may also like