बागेश्वर में बढ़ी ठंड, धूप के बाद बर्फबारी और बारिश का दौर हुआ जारी

January 31, 2019 | samvaad365

बागेश्वर में  कुछ दिन धूप रहने के बाद गुरूवार को मौसम ने फिर से करवट बदल ली।  सुबह से ही  घाटी वाले  इलाको में बारिश  का दौर जारी है।  ऊंचाई वाले इलाक़ों  में कपकोट तहसील के किलपारा, बदियाकोट, कर्मी,बघर, कुंवारी, खाती, बोरबलड़ा,शामा, रिखाड़ी,बाछम विनायक, धुर  आदि स्थानों पर गुरुवार सुबह से बर्फबारी हो रही है।

जिससे पिंडारी घाटी के पहाड़ पूरी तरह बर्फ से लद गए हैं. तो दूसरी तरफ निचले इलाकों में बारिश के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। वहीँ जिलाधिकारी ने बताया कि बर्फ़बारी के चलते रिखाड़ी,बाछम मोटर मार्ग बंद हुआ है।  जिसे खोलने की कवायद की जा रही है। ऐसे में उच्च हिमालयी इलाकों में राशन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।  जनपद की सभी तहसीलो से रोजाना जानकारी ली जारी है।

यह खबर भी पढ़ें-खटीमा में प्रतिभा सम्मान समारोह के नाम पर की गई वसूली, ये है पूरा मामला…

यह खबर भी पढ़ें-भारतीय जागरुकता समिति द्वार सरकारी-गैर सरकारी स्कूली बच्चों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

बागेश्वर/हिमांशु गढ़िया

31382

You may also like