भारतीय जागरुकता समिति द्वार सरकारी-गैर सरकारी स्कूली बच्चों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

January 30, 2019 | samvaad365

भारतीय जागरूकता समिति ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में जाकर यातायात नियमो का पालन औऱ उसकी शिक्षा दी गई। जिसके बाद यातायात के विषय को लेकर बच्चो के लिए निबंध और चित्र कला जैसी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें ज्वालापुर इंटर कॉलेज , दिल्ली पब्लिक स्कूल और माँ सरस्वती इण्टर कॉलेज के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम के दौरान  कानूनी साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया। वहीं समिति के कार्यकर्ताओ का कहना है की आने वाले सालों में बढ़ते वाहनों से रोड पर चलना मुश्किल हो जाएगा हमारा इसमें यही प्रयास रहेगा की आने वाली पीढ़ी को पता होना चाहिए कि यातायात के नियमों का पालन कैसे करना चाहिए और उनके नियमों की जानकारी भी दी जानी चाहिए, जैसे की सभी स्कूलों के बच्चे स्कूटी से स्कूल जाते है इस लिहाज से उन्हें ज्यादा जानकारी होनी चाहिए, जिससे उन्हें रोड पर जान का खतरा न हो। वहीं समिति ने बच्चों को बढ़ते साइबर क्राइम की भी जानकारी दी।

यह खबर भी पढ़ें-एम्स ऋषिकेश की ओर से आयोजित किया गया सर्विक्स कैंसर जनजागरूकता अभियान

यह खबर भी पढ़ें-खटीमा में बहुरंगी प्रतिभाओं को शिक्षा मंत्री ने प्रतिभा सम्मान समारोह में किया सम्मानित

हरिद्वार/नरेश तोमर

31315

You may also like