बागेश्वर: सीएए पर राज्यमंत्री रेखा आर्या का बयान… सीएए को बताया लोगों के लिए हितकारी

January 5, 2020 | samvaad365

बागेश्वर:  महिला कल्याण एंव बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम सताए हुए लोगों के हित के लिए है। बाहरी देशों में जिन लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं होता, उनको नागरिकता देने के लिए यह कानून बनाया गया है। नागिरकता संशोधन अधिनियम पर बागेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का विरोध कर रहे राजनैतिक दल सत्ता से बाहर रहने के कारण आज हताशा और बौखलाहट में हैं और सरकार की राह में बाधा डालकर आम लोगों को गुमराह कर रहे हैं, जिससे राष्ट्र का विकास भी बाधित हो रहा है।

रेखा आर्या ने कहा कि इस कानून को आजादी के बाद तुरंत लागू हो जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब देश के प्रधानमंत्री मोदी ने साहसिक कदम उठाकर इस कानून को लागू करवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को विभाजित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश की शांति भी बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सताए लोगों को शरण देना भारत की संस्कृति रही है और सीएए कानून लोगों को नागरिकता देने वाला है।

यह खबर भी पढ़ें-टिहरी: दूसरी बर्फबारी से खिल उठे काश्तकारों के चेहरे

यह खबर भी पढ़ें-हापुड़: परचून की दुकान की आड़ में अवैध दवाइयों के कारोबार का हुआ भंडाफोड़

संवाद365/ हिमांशु गढ़िया

45166

You may also like