बागेश्वर: जंगल में दिखा अजगर… ग्रामीणों में दहशत

February 10, 2020 | samvaad365

बागेश्वर: बागेश्वर शहर से लगे बिलौना के पास जंगल में पिछले दिनों ग्रामीणों द्वारा विशालकाय अजगर देखा गया है। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। जिसके बाद वन विभाग ने गावँ से ढाई किमी दूर रिजर्व वन क्षेत्र में अजगर के होने की पुष्टि की। विभाग ने बताया कि पहाड़ों में और बागेश्वर जिले में अजगर देखे जाने का यह पहला मामला है। यँहा अजगर कभी नही देखे गए है।

बागेश्वर जिले में पहली बार अजगर का देखा जाना लोगों में आश्चर्य का विषय बना हुआ है। पिछले कई दिनों से अजगर ग्रामीणों को दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वहीं वन विभाग के वन दरोगा गणेश सिंह लसपाल ने जानकारी दी कि मलता गांव के प्रधान गणेश सिंह रावत ने पाटन गावँ से लगे ढुंगाधारा कम्पार्ट नम्बर 9 के जंगल मे अजगर देखे जाने की सूचना दी। जिस पर वन विभाग की टीम 8 फरवरी को पाटन से लगे जंगल मे गयी। उन्होंने बताया कि गावँ से करीब ढाई किमी की दूरी पर घने जंगल के बीच एक गुफा के भीतर अजगर दिखाई दिया। लेकिन इस दौरान काफी भीड़ जमा होने की वजह से अजगर बाहर नहीं निकला वन विभाग के कर्मचारी गुफा के नजदीक गए। इस दौरान अजगर गुफा के पास झाड़ियों में धूप सेकता दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 12 से 15 फ़ीट है। साथ ही उन्होंने बताया कि अजगर गावँ से काफी दूर रिजर्व फारिस्ट में है। जिस वजह से ग्रामीणों को अजगर से कोई खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि बागेश्वर में पहली बार अजगर देखे जाने का यह पहला मामला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि गर्म घाटी होने की वजह यह अजगर के  रहने के लिए अनुकूल जगह बन रही है।

यह खबर भी पढ़ें-हरिद्वार: महाकुंभ को लेकर अखाड़ा परिषद की बैठक

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/हिमांशु गढ़िया

46517

You may also like